ट्रक यूनियन कुल्लू-मनाली के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए, जिनमें होमेंद्र महंत लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुने गए। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ यूनियन ने आगामी कार्यकाल में ट्रक ऑपरेटरों के हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। चुनाव परिणामों के अनुसार राजन सोहल को चेयरमैन, विशाल सूद को उपाध्यक्ष, अंकुर राणा को महासचिव तथा मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, कुल्लू अड्डा इंचार्ज का दायित्व सुरेंद्र ठाकुर और मनाली अड्डा इंचार्ज का दायित्व गुप्त राम को सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का यूनियन सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।