राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक ने छात्राओं को टक्कर मार दी। टक्कर से चार छात्राएं घायल हो गई हैं। छात्राएं पेपर देने के बाद कैंपस से बाहर निकल रही थी कि कॉलेज गेट के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। छात्राओं को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।