ऐतिहासिक गांव मलाणा के लिए राशन लेकर शुक्रवार को हेलिकॉप्टर भुंतर एयरपोर्ट से रवाना हुआ। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और एसडीएम सदर विकास विकास शुक्ला की अगुवाई में राशन हेलिकॉप्टर में भरा गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर मलाणा पहुंचा तो यहां पर बने अस्थायी हेलीपैड में हेलिकॉप्टर को उतारने में परेशानी हुई। इससे पहले मलाणा के काफी संख्या में हेलिकॉप्टर के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर तक हेलिकॉप्टर की उड़ान नहीं हो पाई थी। मलाणा में लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं।