कुल्लू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे कई जगहों पर तालाब बन गया है। जिला मुख्यालय की एमडीआर सड़क कुल्लू-भुंतर भी लबालब हो गई। नालियों की उचित निकासी न होने से यह दिक्कत पेश आई है। वहीं, नगर परिषद कुल्लू के वार्ड गांधीनगर से लेकर रामशिला तक सड़कों और गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया है। राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। सड़कें तालाब की तरह नजर आईं और रास्तें भी पानी से भर गए हैं। जरूरी काम के लिए घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से राहगीरों को दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। सड़कें और गलियां हर कहीं लबालब हो गईं।