जिला कुल्लू में मंगलवार शाम को अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन के समय कुल्लू में मौसम साफ बना हुआ था, शाम करीब 7:00 बजे अचानक बारिश शुरू हुई। मूसलाधार बारिश के कारण लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में चल रहे सूत्रधार के वर्षगांठ उत्सव में भी बाधा आई। हालांकि बाद में बारिश की रफ्तार धीमी हुई।