फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में जय श्री राम के जयकारों के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ माहौल

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुल्लू में भी माहौल राममय हो गया है। शनिवार को कुल्लू में जय श्री राम के जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। रामशिला हनुमान मंदिर से लेकर ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान तक निकाली शोभा यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। राम धुन, जय श्री राम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सरवरी में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार, प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा में किसी तरह की बाधा न पड़े, इसके लिए अखाड़ा बाजार से ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया। सरवरी गैस एजेंसी से रामशिला की तरफ जाने वाले वाहनों को फोरलेन सड़क की ओर भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें