फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में पूर्व मंत्री लाल चंद प्रार्थी को किया याद, दी श्रद्धांजलि

जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित प्रदर्शनी मैदान में हिमाचल ब्राह्मण सभा ने पूर्व मंत्री लाल चंद प्रार्थी की जयंती मनाई। सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूर्व मंत्री को याद किया तथा उनके कार्यों को सराहा। दिवंगत लाल चंद प्रार्थी 1966 में प्रदेश सरकार में पहले लोकसंस्कृति और सहकारिता मंत्री बने। उन्होंने लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। प्रार्थी कुल्लू जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में एक दूरदर्शी जनसेवक के रूप में याद किए जाते हैं। ऐसे में जिला कुल्लू में उनकी जयंती को मनाया जाता है और ब्राह्मण सभा हर साल ढालपुर में कार्यक्रम का आयोजन करती है। इस कार्यक्रम में एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार मुख्यातिथि रहे, जबकि जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया विशेष तौर पर उपस्थित रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें