फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंजार के फागू पुल की पहाड़ी में भड़की आग, वन संपदा राख

बंजार उपमंडल में एनएच-305 फागू पुल के साथ लगती पहाड़ी में आग भड़क गई है। आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। आग कैसे लगी, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन लोगों के अनुसार पहाड़ी रविवार से लगातार सुलग रही है। इससे वन्य प्राणियों के साथ जड़ी-बूटियों और छोटे पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। जानकारी के अनुसार पहाड़ी के ठीक ऊपर कड़ाहिल गांव है, जिसके चलते अगर आग अनियंत्रित हो गई तो गांव को भी खतरा पैदा हो सकता है। इसके अलावा घाटी के देहरी के साथ लगते जंगल में भी आग लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें