कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में एक रेस्तरां में रविवार शाम को आग लग गई। आग की घटना शाम के समय हुई, जब रेस्तरां में ग्राहक बैठे हुए थे। आग लगने के बाद स्टाफ ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। जबकि दम घुटने से स्टाफ की एक लड़की की मौत हो गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाया जा रहा है।