जिला मुख्यालय कुल्लू में किसान-बागवान और कामगार सड़कों पर उतरे। सीटू और हिमाचल किसान सभा के बैनर तले केंद्रीय बजट का विरोध प्रदर्शन किया। सीटू के प्रदेश महासचिव राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय बजट में सरकार ने किसानों, बागवानों और कामगारों की अनदेखी की है। 2014 के बाद यह 12 बजट पेश किया गया है, लेकिन यह बजट देश 99 फीसदी जनता का खिलाफ है। यह सिर्फ एक फीसदी कॉरपोरेट घरानों को लाभ देने वाला बजट है।