फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल सदन में जुटे प्रदेश के प्रसिद्ध रंगकर्मी

अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Sep 2024 01:45 PM IST

हिमाचल के रंगमंच के आंदोलन को और अधिक आंदोलित किया जाएगा। इसके लिए अटल सदन कुल्लू में प्रदेशभर के प्रसिद्ध रंगकर्मी विशेष मंथन कर रहे हैं। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के बैनर तले सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में प्रदेशभर से आए रंगकर्मी हिमाचल का रंगमंच, दशा और दिशा विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर रहे हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय कुल्लू में हिमाचल के रंगमंच को देश-विदेश के मंचों तक पहुंचाने के उदेश्य से प्रदेश के रंगकर्मी विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए हैं। हिमाचल के रंगमंच को गति प्रदान करने तथा हिमाचली नाटकों में और अधिक गुणवता लाने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है। इस प्रकार के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें