देवता शृंगा ऋषि के आगमन से जिला स्तरीय बंजार मेला शुरू हो गया है। 19 मई तक चलने वाले जिला स्तरीय बंजार मेले में देव संस्कृति के साथ लोक संस्कृति व खेलकूद प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। गुच्छी के व्यापार के लिए प्रसिद्ध बंजार मिले का घाटी वासियों को खासा इंतजार रहता है।