फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 100 साल बाद मंडी शिवरात्रि की शोभा बढ़ाएंगे देवता खुडीजल

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के अधिष्ठाता देव खुडीजल करीब 100 साल बाद मंडी महाशिवरात्रि की शोभा बढ़ाएंगे। रविवार शाम करीब 6:00 बजे देवता खुडीजल अपने देवालय से मंडी महाशिवरात्रि को रवाना हो गए। हालांकि, शनिवार को हुई देवता कमेटी और मुख्य कारकूनों की बैठक में पहले नहीं जाने का निर्णय हुआ था। लेकिन कुछ कारकून देवता को मंडी शिवरात्रि ले जाने के इच्छुक थे। ऐसे में रविवार को मंदिर में देवता खुडीजल के समक्ष पूछ डाली गई और देवता ने शिवरात्रि जाने के आदेश दिए। इसके बाद मंदिर कमेटी ने बजंतरियों के साथ भी बैठक कर देवता को राजी किया गया। तब जाकर शाम को देवता का रथ तैयार किया गया। रथ तैयार होने के बाद देवता की ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंघों व शहनाई की स्वरलहरियों के बीच रथयात्रा शुरू हुई। इसमें मंडी जिले के मानगढ़ क्षेत्र से भी कई देवलू देवता को उठाने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें