फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू होते हुए कटराईं के लिए रवाना हुए देवता जमलू

Krishan Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 03:49 PM IST

अप्पर सैंज के देवता जमलू हामटा यात्रा पर हैं। 24 वर्षों बाद किए जा रहे हामटा दौरे के दौरान शनिवार को देवता जिला मुख्यालय कुल्लू होते हुए कटराईं की ओर रवाना हुए। इस बीच दोपहर बार दो बजे ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में ऋषि जमदग्नि के स्थान पर रुके, यहां देव विधि से पूजा करने के बाद प्रस्थान किया। देवता के पालसरा थरवन पालसरा ने बताया कि देव आदेश पर हो रही यह यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई है और इस बीच रात्रि विश्राम पनारसा में किया और शनिवार को रात्रि विश्राम कटराईं में करने के बाद रविवार को प्रीणी पहुंचेंगे। सोमवार को हामटा में देव आयोजन के बाद वापिस देवालय की ओर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें