फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में कल्चरल परेड से होगा संस्कृति का आदान-प्रदान

जिला मुख्यालय कुल्लू के मालरोड पर 18 देशों की संस्कृतियों की झलक एक साथ देखने को मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सोमवार शाम को कल्चरल परेड का करवाई जाएगी। इसमें भारत के दस राज्यों के अलावा 17 देशों के दल शामिल रहेंगे, जो अपनी समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाएंगे। कल्चरल परेड विभिन्न देशों की संस्कृति का एक-दूसरे से आदान-प्रदान का माध्यम बनेगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि शाम 5:00 बजे होने वाली कल्चरल परेड के लिए सुबह 9:00 बजे मालरोड पर रिहर्सल करवाई गई। इसमें विभिन्न देशों से आए दलों के सैकड़ों सदस्यों ने अभ्यास किया। दलों को यह अभ्यास इसलिए करवाया गया कि उन्हें परेड का रूट और स्थल का सही से जानकारी हो और वे अपनी प्रस्तुति बिना किसी रूकावट कर पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें