जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन होगा। इससे पूर्व छात्राएं हिमाचल की समृद्ध संस्कृति का आदान-प्रदान कर रहीं हैं। 46 विद्यालयों की 600 छात्राएं संस्कृत गीतिका, शास्त्रीय एवं लोकगीत, लोकनृत्य एवं पारंपरिक वाद्ययंत्र वादन में अपना हुनर दिखा रहीं हैं। शुक्रवार को सुबह लोकनृत्य की प्रतियोगिता मंच पर करवाई जा रही हैं, जिसमें छात्राएं अपने विद्यालय को विजेता बनाने के उद्देश्य से अपनी बेहतर से बेहतर प्रस्तुति देने का प्रयास कर रहीं हैं।