फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दारचा-शिंकुला मार्ग पर फटा बादल, दो पुल क्षतिग्रस्त

Krishan Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 12:36 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। समेज, बागीपुल, राजबन, चंबा व सगनम गांव के बाद अब दारचा के पास बादल फटने से तबाही हुई है। लाहौल-स्पीति के दारचा-शिंकुला मार्ग पर दारचा से लगभग 16 किमी दूर बादल फटने से पुराने व नए दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल शिंकुला दर्रा होकर दारचा से जांस्कर सड़क यातायात के लिए बंद है। सीमा सड़क संगठन मार्ग को बहाल करने में जुटा है। लेकिन नुकसान अधिक होने से करीब 2-3 दिन का समय लग सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से कहा है कि इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और दारचा से शिंकुला सड़क का उपयोग तब तक न करें जब तक कि इसे उपयोग के लिए सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि दारचा-शिंकुला मार्ग बंद हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें