फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humanity First: कार सेवादल कुल्लू ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी 1.11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

कार सेवादल कुल्लू ने असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए 1,11,111 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। संस्था के अध्यक्ष मंदीप सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। मंदीप सिंह ने बताया कि असम में आई भीषण बाढ़ से बड़ी संख्या में लोगों को नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों के घर उजड़ गए हैं और उन्हें मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में पीड़ितों की सहायता करना हर नागरिक और सामाजिक संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार सेवादल ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए यह आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देना है। उन्होंने देशभर के सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर बाढ़ प्रभावितों की मदद करें। मंदीप सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में एकजुटता और सहयोग से ही प्रभावित परिवारों को संबल मिल सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें