हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कुल्लू में शनिवार को ढालपुर स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेबीटी और शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन हुआ। टेट के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारी हुई की थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर में नियमानुसार परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को बिठाया गया। दोपहर को परीक्षा केंद्र से बाहर जेबीटी और शास्त्री विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करवाई गई है।