फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ब्यास की धारा में राहत व बचाव कार्य सीख रहे युवा, पांच जिलों के युवा ले रहे राफ्टिंग का प्रशिक्षण

देश के एकमात्र रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (पिरड़ी) में प्रदेश के पांच जिलों के युवा नदी के रास्ते राहत और बचाव कार्य के गुर सीख रहे हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम संयुक्त रूप से युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें चार दिसंबर तक सूबे के 65 युवाओं को राफ्टिंग का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि यह युवा राफ्टिंग की हर विधा में निपुण हो सकें। कौशल विकास निगम के समन्वयक टशी ने कहा कि इससे पहले दस जिलों की युवतियों को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। अब इस बार पांच जिलों सिरमौर, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और कुल्लू के युवाओं को राफ्टिंगकी विधाएं सिखाई जा रही हैं। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के प्रभारी गिमिनर सिंह ने कहा कि युवाओं को 14 दिन तक ब्यास नदी श्वेत लहरों के बीच तैराकी, आपदा प्रबंधन, जीवन बचाने की कला को सिखाया जा रहा है। शुक्रवार को युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें