जिला मुख्यालय कुल्लू में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, पार्टी के सह प्रभारी संजय टंडन और महामंत्री सिद्धार्थन ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। उपरोक्त नेताओं की मौजूदगी में जिला भाजपा कुल्लू ने देव सदन के प्रांगण से लेकर ढालुपर चौक तक विरोध रैली निकाली और पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवादी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान हमले को लेकर उग्र हुए भाजपाइयों ने ढालपुर चौक में आतंकवाद का पुतला फूंका।