फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार मेला: लोक गायक रमेश राज ठाकुर के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या, झूमे दर्शक

Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 05:11 PM IST

जिला स्तरीय बंजार मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायक रमेश राज ठाकुर के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी और फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया। स्टार कलाकार रमेश राज ठाकुर ने अपने लोकप्रिय पहाड़ी गीतों से की प्रस्तुतियों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी ललित कुमार, दिनेश कुमार, पंचायत निरीक्षक उत्तम सिंह, सचिव चमन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेला कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह और हिमाचली टोपी पहनाकर स्वागत किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें