कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में बस स्टैंड के पास वीरवार को दोपहर करीब एक बजे बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के चलते रेन शेल्टर की छत में आग लग गई। रेन शेल्टर के साथ एक दुकान भी थी। आग लगने के बाद यहां पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि अगर समय पर आग को नहीं बुझाया गया होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।