प्री प्राइमरी कार्यक्रम के तहत समग्र शिक्षा द्वारा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय मार्गदर्शक एवं निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन देवसदन कुल्लू के सभागार में किया जा रहा है। यह कार्यशाला 17 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के तीसरे दिन बीईईओ ने बच्चों में बौद्धिक विकास कैसे करें, इसकी विशेष जानकारी ली और सामुदायिक विकास पर प्रशिक्षण लिया। इस कार्यशाला में सभी 12 जिलों के सभी 140 शिक्षा खंडों के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रीप्राइमरी कार्यक्रम से संबंधित बच्चों को खेल विधि के माध्यम से पढ़ा रहे शिक्षकों को सहयोग यानि मार्गदर्शन विषय पर क्षमता विकास किया जाएगा। इस दौरान राज्य प्री-प्राइमरी समन्वयक दिलीप वर्मा, जिला समन्वयक कविता आदि उपस्थित रहे।