फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुल्लू में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

अमर उजाला द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न पंजीकृत विद्यालयों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कुल्लू निशांत ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने 350 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निशांत ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनकी मेहनत और लगन ही भविष्य में देश के विकास की आधारशिला बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि देशराज डोगरा ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों को मंच प्रदान करना एक सराहनीय प्रयास है। समारोह में क्वांटम वर्ल्ड स्कूल मौहल, कुल्लू मुख्य सहयोगी की भूमिका में रहा। वहीं आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट (सोलन) तथा विनायक ग्रुप ऑफ कॉलेज सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम से जुड़े रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें