आईटीआई शमशी में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रीमा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है, इस मौसम में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए खूब पानी पिएं। इस दौरान आईटीआई की 100 से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं।