फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यटन सीजन में साहसिक गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, पीज में सैलानियों ने उठाया पैराग्लाइडिंग का लुत्फ

कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित पीज पैराग्लाइडिंग साइट में इन दिनों सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन सीजन के बीच जिला में साहसिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। नेशनल हाईवे से भुंतर पहुंचने के बाद सैलानी कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के लिए रुक रहे हैं। इसके बाद ही मनाली के लिए जा रहे हैं। शाम के समय भी कल्लू के बाजारों में पर्यटकों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। इसके साथ ही जिले की अन्य साइटों पर भी पैराग्लाइडिंग के लिए पर्यटक आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी पैराग्लाइडिंग के ऑपरेटर को बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें