मार्च के अंतिम सप्ताह में कुल्लू जिले में साहसिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ी है। कुल्लू में पर्यटक ब्यास नदी में उठा रहे हैं। राफ्टिंग पॉइंट सैलानियों से गुलजार देखे जा सकते हैं। गुरुवार को सैलानियों ने बबेली से लेकर बाशिंग तक राफ्टिंग का आनंद लिया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटन की गतिविधियां और जोर पकड़ेंगी।