सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसमें जिला भर की 52 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण में अपनी अहम भूमिका निभाई है और महिलाओं के लिए समाज मे एक प्रेरणा बनी हैं। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया। वहीं नौनिहालों से लेकर बड़े विद्यार्थियों ने मंच पर मनमोहक सांकृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा। इसके अलावा गोद भराई की रस्म को भी निभाया गया।