जिला मुख्यालय कुल्लू के देव सदन सभागार में साहित्य उत्सव-2025 का आगाज हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअली भाषा-संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर ने किया। जबकि वरिष्ठ लेखिका डाॅ. रेखा वशिष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तीन दिनों तक चलने बाले इस कार्यक्रम में भाग लेने के किया प्रदेश भर से साहित्यकार पहुंचे हैं, जबकि विभिन्न महाविद्यालय से भी कार्यक्रम में अपने शोध पत्र पढ़ने के लिए प्रतिभागी पहुंचे हैं।