बकरथाच से प्रशासन से 50 पर्यटक ट्रैकरों को सुरक्षित बचाया है। यह सभी भारी बारिश के बाद बकरथाच में फंस गए थे। यहां एक नाले में बाढ़ आने के चलते 50 ट्रैकरों को रात बकरथाच में बितानी पड़ी। सुबह के समय प्रशासन ने इन्हें रेस्क्यू किया। उपायुक्त तोरुल एस रविश ने कहा कि 27, 28 को ऑरेंज अलर्ट है, पर्यटकों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सफर करें और नदी-नालों के समीप न जाएं।