टीबी मुक्त अभियान के तहत कुल्लू जिला की 19 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित कर दिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में इन पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज पवार ने कहा कि टीबी को हराने के लिए जागरुकता की आवश्यकता है। वहीं पंचायत प्रधानों ने भी अपने विचार रखे।