फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विनय कुमार बने विधानसभा उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी से विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सदन में सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया। इस संबंध में सदन में तीन प्रस्ताव रखे गए। पहला प्रस्ताव सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रखा, जिसका मुकेश अग्निहोत्री ने अनुमोदन किया। दूसरा मंत्री चंद्र कुमार ने रखा, मंत्री शांडिल ने इसका अनुमोदन किया। तीसरा जयराम ठाकुर ने रखा, इसका हंसराज ने अनुमोदन किया। सुक्खू और जयराम, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर के आसन तक ले गए। उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सदन का धन्यवाद किया। वहीं, रेणुकाजी से धर्मशाला पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनय कुमार के पक्ष में नारे लगाकर खुशी जाहिर की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें