सुलह विधानसभा के सुलह मंडल में विधायक विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय सेनाओं की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में बच्चों, पूर्व सैनिकों व लोगों ने भाग लिया। सेना के सम्मान में आयोजित इस यात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन तथा वीर जवानों को नमन किया।