फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: ज्वालामुखी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर ज्वालामुखी शहर में शुक्रवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजयसभा सांसद हिंदू गोस्वामी, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि और कांगड़ा विधायक पवन काजल विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा में भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल सदस्यों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पूरा शहर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। यात्रा शहर के मुख्य चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई अगले चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगे थामे देशभक्ति के गीतों पर नारेबाजी की।कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया है कि नया भारत अब चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी गई है। इस ऑपरेशन ने उन आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा जो हमारी बेटियों के सिंदूर को मिटाना चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है की अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होंगी, बात होगी तो सिर्फ पीओके की होगी। पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने कहा कि तिरंगा यात्रा उन शहीदों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने प्राण देश की रक्षा में बलिदान किए हैं। यह देश अब सिर्फ सहने वाला नहीं, जवाब देने वाला है। हमारे सभी सैन्य बलों ने अपने शौर्य का पराक्रम दिखाया है, स्थानीय सभी लोगों ने भी यात्रा को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें