हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गगल हवाईअड्डे के विस्तारीकरण के मुद्दे पर सरकार के प्रति ग्रामीणों में आक्रोशबढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों को हवाई अड्डे के विस्तार की परियोजना से विस्थापन का डर सता रहा है। अदालत ने सरकार को एयरपोर्ट की विस्तारीकरण की आगे बढ़ाने की अनुमति के बाद ग्रामीण एक बार फिर उग्र हो गए हैं।