फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरएस बाली बोले- टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए नई उपलब्धि, गुर्दे का किया सफल प्रत्यारोपण

राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह बात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज टांडा में डॉक्टरों की ओर से गुर्दे का सफल प्रत्यारोपण ऑपरेशन करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया गया। इस कार्य के लिए आरएस बाली ने समस्त टीम को बधाई दी है। बाली ने कहा कि गुर्दे के प्रत्यारोपण की इस सुविधा का लाभ यहां आने वाले मरीजों को मिलेगा और अब उन्हें पीजीआई, एम्स के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और इससे उनके पैसों की भी बचत होगी। उन्होंने कहा इस सुविधा का लाभ मरीजों को हिमकेयर और आयुष्मान योजना के अंतर्गत फ्री में मिलेगा। उन्होंने कहा टांडा में इस सुविधा को शुरू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री निरंतर फीडबैक लेते रहे और उन्हीं के प्रयासों से आज हम सभी को इसमें सफलता मिली है। पीजीआई के डॉक्टरों का भी पूरा सहयोग इसके लिए प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि दिल के छेद और वाल्व प्रत्यारोपण की सुविधा भी मेडिकल कॉलेज टांडा में मरीजों को मिल रही है। यह भी कॉलेज की बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया हमारा अगला लक्ष्य इस मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओपन हार्ट सर्जरी और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा लाना है और जल्द इस कार्य को भी पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें