फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला में जिला हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, गगल हवाई अड्डे पर विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

धर्मशाला में जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। वहीं, गगल हवाई अड्डे पर गणतंत्र दिवस पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । गगल हवाई अड्डे पर सुरक्षा में तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई । इसके बाद केंद्रीय विद्यालय भनाला (गोजू) और माउंट कार्मल स्कूल गगल से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्रीय विद्यालय भनाला गोजु के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर नृत्य किया। उधर माउंट कार्मल स्कूल के बच्चों द्वारा की गई शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें