फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रमेश धवाला बोले- कुछ लोगों ने भाजपा पार्टी को हाईजैक किया

कभी भाजपा के फायर ब्रांड नेता रहे रमेश धवाला आजकल अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उनके बयान देहरा और ज्वालामुखी हलके के साथ-साथ प्रदेश की राजनीतिक के भीतर उथल-पुथल मचाने के संकेत दे रहे हैं। दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री एवं ओबीसी नेता रमेश धवाला ने अपने खास एक दर्जन समर्थकों के साथ गांव धवाला में गुप्त बैठक की थी। हालांकि यह बैठक गुप्त नहीं रह सकी थी। शुक्रवार को भी भाजपा नेता रमेश धवाला ने नाराज कार्यकर्ताओंकी एक मिलन बैठक देहरा में एक निजी भवन में की बैठक की। इस बैठक में देहरा और ज्वालामुखी हलके के नाराज पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद रमेश धवाला ने कहा कि कुछ लोगों ने भाजपा पार्टी को हाईजेक कर लिया है। कहा कि कुछ दिनों के भीतर समानांतर संगठन खड़ा करेंगे। 15 साल पहले जो भाजपा थी, वो आज नजर नहीं आ रही। समय पर गीले-शिकवे दूर न किए तो निकट भविष्य में कुछ भी हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें