हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम जवाली इकाई की मासिक बैठक में इकाई प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने अपने संबोधन में हिमाचल सरकार से 15 प्रतिशत लंबित डीए व संशोधित वेतनमान की बकाया राशि शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। कहा कि कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से विभिन्न मुद्दों को लेकर आर्थिक भेदभाव झेल रहे हैं।