फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संसारपुर टैरेस में पैर फिसलने से फैक्ट्री के अपशिष्ट जल टैंक में गिरा व्यक्ति, मौत

Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 03:39 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र में प्रीमियर अल्कोबेव प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाई में एक व्यक्ति की पैर फिसलने से टैंक में गिरने से मौत हो गई। मृतक प्रदीप कुमार(22) पुत्र तरसेम सिंह, गांव सोहल तहसील गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला था, जोकि ट्रक ड्राइवर के साथ गाड़ी में साफ-सफाई के लिए उनके साथ आया हुआ था। अचानक शुक्रवार रात फैक्ट्री में अपने दोस्तों से बिछड़ गया। काफी देर नहीं मिलने के बाद इसकी सूचना फैक्ट्री के अधिकारियों को दी गई। काफी देर ढूंढने के बाद फैक्ट्री में बने अपशिष्ट जल टैंक में उस व्यक्ति की लाश को तैरते हुए देखा गया। इसकी तुरंत पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस में दी गई। सूचना मिलने के बाद संसारपुर टैरेस चौंकी इंचार्ज एसआई संजय शर्मा और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकाल लिया गया। एसआई संजय शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई जारी है। वहीं डीएसपी देहरा अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें