जिला कांगड़ा के परागपुर के गांव बणी में कुछ समय पहले तलवाड़ा में आई बरात में दो व्यक्तियों को टिपर ने रौंद दिया था जिसमें एक व्यक्ति जिसका नाम पंकज कुमार राणा (32) पुत्र जीवन कुमार की मौत और दूसरा सोनू कुमार (33 ) जोकि घायल हो गया था पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी थी और दूसरे साथी सोनू कुमार को पीजीआई रेफर कर दिया गया था जिसका अभी इलाज चल रहा है। इसी मामले को लेकर इंसाफ ना मिलने पर आज पीड़ित परिवार पूरे गांव के 150 व्यक्तिओं समेत तलवाड़ा थाना पहुचंकर इंसाफ ना मिलने की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार के पिता ने बताया कि 30 जनवरी को मेरे पुत्र की सड़क के किनारे खड़े हुए एक टिपर ने टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। टिपर वाला टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ने में नाकाम रही है। जिसके इंसाफ के लिए आज हम सभी यहां पर एकत्रित हुए हैं।