धर्मशाला में गांधी जयंती पर जिला प्रशासन की ओर से प्रभात फेरी निकली गई। कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बेरवा सहित स्कूलों के बच्चे माैजूद रहे। वहीं कोतवाली बाजार की गांधी वाटिका में उपायुक्त सहित लोगों मे गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी और भजन-कीर्तन भी किया