फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षों से पेयजल की समस्या, नकोदर के ग्रामीणों ने किया जलशक्ति कार्यालय में प्रदर्शन

जलशक्ति विभाग उपमंडल राजा का तालाब नेरना के अंतर्गत नकोदर स्थित नलकूप नंबर 35 से जुड़े वार्ड 4, 5, 6 और 8 के लोग लगभग तीन वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में लगभग 900 लोगों को भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति समस्या को लेकर कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन हर बार कुछ समय के लिए ही समाधान होता है और बाद में फिर से पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र बड़ा होने के बावजूद नलकूप पर लगी मोटर की क्षमता कम है। छोटी मोटर होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती और कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से नहीं मिल पाती है। इससे रोजमर्रा के कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बनी उक्त समस्या से नाराज होकर स्थानीय लोग राजा का तालाब नेरना स्थित जल शक्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे और विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। सुरेंद्र अत्री, विनय शर्मा, गायत्री शर्मा, मीना देवी, अरुणा, प्रिया, सीमा, सुरेश कुमारी, रक्षा देवी, अंजना, सोनिया, सत्या देवी, इंदु बाला, विमला देवी, अनीता, ज्योति बाला, आशा देवी, नीलम कुमारी, कनिका अत्री, मनीष, अखिल और ओम कुमार सहित अन्य लोग राजा का तालाब नेरना स्थित जल शक्ति विभाग के कार्यालय में पहुंचे और विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। लोगों ने विभाग से मांग की कि नलकूप पर बड़ी क्षमता की मोटर लगाई जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके और इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके। वहीं जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित रंधावा ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में आई है और इसे जल्द ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें