फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में महादंगल: 20 साल के रजत ने जीती बड़ी माली, विधायक संजय रत्न रहे माैजूद

ज्वालामुखी में देर रात तक आयोजित महादंगल में बड़ी माली के लिए नौजवान 20 वर्षीय रजत मादोंठी व सुदाम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें रजत ने जीत दर्ज कर 2.51 लाख रुपये की बड़ी माली अपने नाम की। 1.50 लाख रुपये की छोटी माली भोलू बोड़के व गगन के बीच हुई। बड़ी माली विजेता रजत को फाइनल कुश्ती में जीत दर्ज करने पर गुर्ज के साथ नकद पुरस्कार दिया गया, जिसे विधायक संजय रत्न व दंगल कमेटी ने दिया। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली हरियाणा, जम्मू, हिमाचल पूरे देश से पहलवानी दंगल में पहुंचे। महादंगल विजेता रजत ने बताया कि बड़े पैमाने पर कुश्ती प्रतियोगिता हुई और हर कुश्ती जबरदस्त रही। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया व खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाने और अपनी सेहत का ध्यान रखने को कहा। मां ज्वाला जी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा व गुर्ज लाया गया। महादंगल में विधायक संजय रत्न ने भी शिरकत की। विधायक संजय रत्न ने दंगल के लिए 51 हजार रुपये दिए। ज्वालामुखी महादंगल में 12 साल की नन्ही बच्ची अवंतिका ने योग के करतब दिखाए। श्री मां ज्वाला दंगल कमेटी के सदस्य पुजारी नितिन शर्मा, पंकज शर्मा, अभिनव शर्मा, नगर परिषद प्रधान धर्मेंद्र शर्मा, अभिप्रव शर्मा व अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से इनामी महादंगल संपन्न हुआ। कमेटी सदस्य नितिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया ज्वालामुखी में बड़े पैमाने पर पुजारी वर्ग व स्थानीय लोगों के सहयोग से विशाल दंगल आयोजित हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें