फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: बैजनाथ मिनी सचिवालय परिसर में बेटे ने पिता पर दराट से किया हमला, लहूलुहान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मिनी सचिवालय परिसर में मंगलवार सुबह 11:30 बजे बेटे ने अपने दोस्त के साथ पिता पर दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया है। हमले में घायल लेखराज को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। विनोद कुमार पपरोला के ठारु का रहने वाला हैं। बताया जा रहा है कि पहले भी बाप-बेटे का झगड़ा हुआ था। मंगलवार को लेखराज न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी के लिए आया हुआ था। इसी दाैरान न्यायालय के समीप स्थित मिनी सचिवालय में गाड़ी में बैठे लेखराज पर बेटे ने हमला कर दिया। घटना में लेख राज की गाड़ी को भी तोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें