फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: अधिवेशन के दूसरे दिन शांता कुमार ने विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

गुप्तगंगा के यात्री सदन में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय निदेशक पद्मश्री डॉ. क्षमा मैत्रे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी उपस्थित रहेंगे। शांता ने कहा कि गुप्त गंगा में विद्यार्थी परिषद अपना 46वा प्रांत अधिवेशन मना रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है। अभाविप इस देश को मजबूती देने के लिए ही संगठन का काम को मजबूत करने में निरंतर भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांगड़ा-चंबा सांसद राजीव भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कांगड़ा विधायक पवन काजल, नगरोटा विधायक अरुण मेहरा कूका, विश्वचक्षु, मुनीष शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें