फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में विधायक कमलेश ठाकुर ने टेका माथा

देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के पावन दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां के चरणों में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पुजारी वर्ग द्वारा विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पारंपरिक विधि-विधान के साथ मां चिंतपूर्णी की आराधना की और देश व प्रदेश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।कमलेश ठाकुर ने कहा कि मां चिंतपूर्णी पर अटूट आस्था है और यहां आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की शक्ति मां से प्राप्त हो, इसके लिए उन्होंने विशेष प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें