फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: राजा का तालाब में प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन

उपतहसील राजा का तालाब में शनिवार को आत्मा परियोजना के तहत प्राकृतिक खेती के ऊपर एक किसान गोष्ठी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि ग्राम पंचायत नेरना प्रधान सुशील कुमार, खेहर पंचायत प्रधान पवन कुमार, रैहन पंचायत उपप्रधान महिंद्र सिंह, समिति सदस्य तमन्ना धीमान शर्मा, यूथ कांग्रेस फतेहपुर अध्यक्ष रवि कुमार, जगजीत सिंह जग्गू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ फतेहपुर डॉ. राजीव शर्मा, खंड तकनीकी प्रबंधक सागर गुलेरिया, असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर डाॅ. साहिल चौधरी तथा डॉ. विशाल शर्मा ने प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने किसानों को हल्दी की फसल लगाने पर जोर दिया और कहा कि अगर किसानों के पास अगर यदि ज्यादा भूमि तो भी कम से कम अपनी शुरुआत एक कनाल भूमि से बिजाई करके देखें। जबकि कहा कि उनकी हल्दी की फसल को बेचने कहीं आने जाने की जरूरत नहीं है। किसानों से उनकी हल्दी की पैदावार को सरकार नजदीक मंडियों में खरीदेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए किसान अपना पंजीकरण स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर करवा सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि वो प्राकृतिक खेती के बारे में घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करें। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 125 किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर किसानों को विभिन्न प्रजाति के पौधे भी वितरित किए गए।इस मौके पर सदस्य किसान सलाहकार समिति विजय कुमार, सदस्य सुशील कुमार व अन्य भी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें