फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के मुख्य द्वार के बाहर सूखा पेड़ लोगों के लिए बना खतरा, हो सकता है बड़ा हादसा

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के मुख्य द्वार के बाहर खड़ा सूखा पेड़ लोगों के लिए खतरे का कारण बनता जा रहा है। लंबे समय से सूख चुका यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों की जान जोखिम में है। अस्पताल परिसर में रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बावजूद इस सूखे पेड़ को हटाने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या बारिश के दौरान यह पेड़ कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। अस्पताल प्रशासन की ओर से स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को कई बार पत्र लिखे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द कार्रवाई कर इस पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही खतरे को टाला जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें